फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में गठबंधन पैनल ने मांगे वोट

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में गठबंधन पैनल ने मांगे वोट

Wed, 17 Apr 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में गठबंधन पैनल ने मांगे वोट
आचार संहिता लागू, प्रचार का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को आचार संहिता लागू हो गई। वहीं, प्रत्याशियों का गठबंधन पैनल भी घोषित कर दिया गया। पैनल के प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में जनसंपर्क कर वोट मांगे। बुधवार आज प्रचार का अंतिम दिन होगा।
मेरठ बार एसोसिएशन के पं. नानक चंद सभागार में चुनाव मंडल की आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदान के दिन मतदान कक्ष में कोई भी मतदाता मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा। मतदान कक्ष में कोई भी मतदाता बातचीत करते हुए देखा गया तो उसका मतपत्र खारिज कर दिया जाएगा। मतपत्र का फोटो लेना, मतपत्र को बाहर ले जाता हुआ पाए जाने पर भी मतपत्र अविलंब निरस्त कर दिया जाएगा। किसी भी मतदाता का वोट उसके घर से किसी भी दशा में नही लाया जाएगा। कोई भी प्रत्याशी या उसका समर्थक 18 अप्रैल को मतदान के समय किसी भी प्रकार से कोई प्रचार नहीं करेगा। यह नियम चुनाव अधिकारी मंडल के आरएच अंसारी, जगदीश गिरि व नेपाल सिंह सोम ने सर्वसम्मति से तय किए हैं। नेपाल सिंह सोम ने बताया कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन पैनलों ने मांगे वोट
- मांगेराम पैनल : अध्यक्ष मांगेराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भड़ाना, उपाध्यक्ष आशीष चौरासिया, रेखा त्यागी, महामंत्री पुनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन, सिद्धार्थ जैन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जर्रार अली, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सुरेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदयवीर सिंह राणा पैनल : अध्यक्ष उदयवीर सिंह राणा, महामंत्री नरेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश आनंद, उपाध्यक्ष झम्मन सिंह वर्मा, प्रेरणा वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकरन सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन, रविंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय ममता तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन जसवीर सिंह सैनी।
- सतीश चंद गुप्ता पैनल : अध्यक्ष सतीश चंद गुप्ता, महामंत्री ज्ञान प्रकाश सलोनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकेश आनंद, उपाध्यक्ष प्रेरणा वर्मा, प्रदीप सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर तोमर, संयुक्त मंत्री प्रशासन अनुज शर्मा, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय कासिम अली, संयुक्त मंत्री प्रकाशन आशिफा परवीन।

- रमेश चंद गुप्ता पैनल : अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, महामंत्री विधा प्रकाश अवस्थी, उपाध्यक्ष झम्मन सिंह वर्मा, आशीष चौरासिया, संयुक्त मंत्री प्रशासन अनुज शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन आशिफा परवीन।
- अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश्वर दयाल शर्मा अपने समर्थकों के साथ चुनाव मैदान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed