फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चे के पांच हत्यारों को उम्रकैद

बच्चे के पांच हत्यारों को उम्रकैद

Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के पांच हत्यारों को उम्रकैद
सभी केंद्र
विज्ञापन

चार साल पहले भावनपुर में तांत्रिक विद्या के चलते की थी वारदात
आरोपियों में दो महिलाएं भी, कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चार साल के मासूम की बलि देने वाले पांच हत्यारों को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-7 रत्नेश मणि त्रिपाठी ने आजीवन कारावास और 50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। घटना चार साल पहले थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान में तांत्रिक विद्या के चलते घटित हुई थी। सजा पाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना भावनपुर में अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव राली चौहान ने चार फरवरी 2015 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसका चार साल का बेटा दो फरवरी 2015 की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां राखी घर के अंदर थी। इस दौरान गोलू घर के बाहर से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी गोलू का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने इसे गुमशुदगी में दर्ज किया। बाद में गोलू का शव एक बक्से में बरामद हुआ। जिसकी तांत्रिक विद्या के कारण हत्या कर दी गयी थी।
विज्ञापन

इस मामले में संगीता पत्नी सियानंद, सियानंद पुत्र धर्मपाल, टिंकू उर्फ रविंद्र पुत्र जगदीश, पूजा पत्नी टिंकू उर्फ रविंद्र तथा धर्मवीर पुत्र चेतराम निवासी ग्राम राली चौहान के खिलाफ तांत्रिक विद्या कर बच्चे की बलि दी गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच कर पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सरकारी मुकेश मित्तल व वादी के अधिवक्ता विनोद काजीपुर ने अनिल, राखी, महेश, संतराम, सुभाष सहित अनेक गवाह पेश किये। जिनके बयानों के आधार पर एडीजे-7 रत्नेशमणि त्रिपाठी की अदालत ने संगीता, सियानंद, टिंकू उर्फ रविंद्र, पूजा और धर्मवीर को अपहरण कर हत्या करने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed