{"_id":"5c101b64bdec224179149354","slug":"154455949920-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की तत्परता और साहस से बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड की तत्परता और साहस से बचा हादसा
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। सकौती रेलवे ट्रैक पर गन्ने से लदी बुग्गी फंस जाने पर होमगार्ड के एक जवान ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। उसने रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन आउटर पर रुकवा दी और उसे दूसरी पटरी से निकलवाकर रेलवे ट्रैक पर फंसी गन्ना लदी बुग्गी को सुरक्षित निकलवाया।
मामला सकौती रेलवे फाटक का है। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक किसान गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी लेकर सकौती मिल में जा रहा था। बताया कि वह फाटक पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो अचानक उसकी बुग्गी फंस गई। इसी दौरान सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक ट्रेन उसी ट्रैक पर आ रही थी। इस कारण फाटक बंद हो गए। रेलवे ट्रैक पर गन्ने से लदी बुग्गी फंसी देख लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान सकौती चौकी पर तैनात होमगार्ड का जवान भराला निवासी सत्यवीर सिंह वहां पहुंचा। उसने फाटक पर तैनात होमगार्ड के अन्य जवान को सकौती के स्टेशन मास्टर को सूचना देने के लिए भेजा और खुद लाल झंडी लेकर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ा। लाल झंडी देखकर ड्राइवर ने ट्रेन को आउटर के समीप रोक दिया। इसके बाद ट्रेन को दूसरी पटरी से गुजारा गया और लोगों ने किसी तरह रेलवे ट्रैक पर फंसी गन्ने की बुग्गी को निकालवाया तब जाकर जान में जान आई।
मुख्य बातें
सकौती रेलवे ट्रैक पर फंस गई थी गन्ने से लदी बुग्गी, होमगार्ड के जवान की सूझबूझ और साहस से बचा हादसा
सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन को आउटर पर रुकवाया