फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिडंत-चालक की मौंत,दूसरा गंभीर

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिडंत-चालक की मौंत,दूसरा गंभीर

Wed, 12 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिडंत-चालक की मौंत,दूसरा गंभीर
सरधना(मेरठ)। गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग पर मंगलवार सुबह कपसाड़ गांव के निकट दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मोदीपुरम के ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में लंबा बाजार निवासी संजय अग्रवाल टिंबर कारोबारी है। वह मंगलवार सुबह अपने दोस्त नगीन चंद की कार में सवार होकर किसी काम से दिल्ली जा रहा था। कार मुजफ्फरनगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र सलेकचंद चला रहा था। वह गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग से होते हुए सुबह में दिल्ली जा रहे थे। वे कपसाड़ गांव के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति पर आ रही आई-20 कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक दिनेश एवं संजय अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार लोगों को भी चोट आई। सड़क हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए मोदीपुरम के ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने चालक दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, अस्पताल में संजय की हालत भी गंभीर बताई है। संजय के दोस्त कार मालिक नगीनचंद ने कोतवाली में सड़क हादसे की रिपोर्ट कराई है। एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मुजफ्फरनगर निवासी टिंबर मर्चेंट की गाड़ी के चालक ने अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed