{"_id":"5c0ecf01bdec2241540084f0","slug":"154447440916-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाइक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाइक की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार ने मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोदीनगर थाना क्षेत्र के पेंगा गांव निवासी धर्मवीर पुत्र कबूल सोमवार को हस्तिनापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। दोपहर के समय वापस लौटने के दौरान उसकी मोपेड में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शराब के नशे में धुत नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शशिकांत पुत्र ऋषि मेहरा ने बाइक से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर मामले की सूचना दे दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही कार्रवाई की जायेगी।