{"_id":"5bfb0824bdec224149216276","slug":"15431783228-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला
खरखौदा। शनिवार रात में गांव धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक जनरल स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दुकान मालिक ने मामला बंटवारे का बताते हुए परिवार के लोगों पर ही शंका जाहिर की है।
धीरखेड़ा निवासी गौरव त्यागी पुत्र अमरीश त्यागी ने अपने ही मकान में ही बनी दुकान में पिछले करीब 14 वर्षों से जनरल स्टोर चला रखा है। कई वर्षों से उसने कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी भी चला रखी है। गौरव के अनुसार उसने शनिवार रात्रि में दुकान को बंद किया था। लेकिन सुबह दुकान से धुंआ निकला निकलता दिखा तो अन्य दुकानदारों ने गौरव को मामले की जानकारी दी। गौरव ने दुकान खोली तो मामले की जानकारी हुई। इससे पूर्व ही दुकान पर रखा करीब तीन लाख रुपये की कीमत का सामान पूरी तरह सेे जल गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार के एक व्यक्ति पर ही शंका जाहिर करते हुए बताया कि बंटवारे को लेकर करीब बीस वर्षों से आपस में विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष ने उक्त दुकान पर कई बार मालिकाना हक जमाते हुए दुकान पर कब्जा करने का प्रयास भी किया है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने एसडीएम कोर्ट में वाद भी दायर कर रखा है। लेकिन उस वाद में गौरव को जीत मिल गई है। पीड़ित ने आशंका जाहिर की है कि रंजिशन दूसरे पक्ष ने ही दुकान में आग लगाई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है।