{"_id":"5bf9ab5abdec22417810c1b7","slug":"1543089033214-98-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल ने किया 14.98 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल ने किया 14.98 करोड़ का भुगतान
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मवाना मिल ने किया पांच दिन का गन्ना भुगतान
मवाना। मवाना चीनी मिल ने शनिवार को किसानों के पांच दिन के खरीदे गए गन्ने का भुगतान संबंधित समितियों को भेज दिया। चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि शनिवार को चीनी मिल ने 29 मार्च 2018 से 2 अप्रैल 2018 तक खरीदे गए गन्ने का 14.98 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि भुगतान एडवाइज समेत संबंधित समितियों को भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान मिल को साफ, ताजा व जड़ पत्ती रहित गन्ने की आपूर्ति करे। क्रय केंद्र पर बिना पर्ची गन्ने की तौल न कराएं। क्रय केंद्र पर आपूर्ति किए गए एडवांस गन्ने की चीनी मिल व गन्ना विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी किसानों की समानुपातिक गन्ना खरीद होगी जिससे किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सके।