{"_id":"5bf7182ebdec224168291617","slug":"154292028615-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहर ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच स्कूल में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच स्कूल में हाथापाई
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल में ही भिड़े ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक
सरूरपुर। डाहर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान के बीच जमकर गाली-गलौच व हाथापाई हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि इस दौरान सूचना पर ब्लॉक प्रमुख व अन्य गणमान्य लोग थाने पहुंचे और दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
डाहर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में बृहस्पतिवार को प्रधान प्रवीन कुमार स्कूल पहुंचे और एक शिक्षिका को यह कहकर चले गए कि जो नई बेंच स्कूल के लिए आईं थी वो कुछ दूरी पर रखी है उन्हें कुछ स्कूली बच्चे भेजकर उठवाकर स्कूल में रख लो। इस पर शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक विकास कुमार से यह बात कही तो उन्होंने कहा कि वह बच्चों से बेंच नहीं उठवा सकते हैं। इसे लेकर कुछ देर बाद प्रधान प्रवीन कुमार स्कूल पहुंचे और इसी बात को लेकर पहले से चले आ रहे मनमुटाव के चलते दोनों आपस में स्कूलों में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। इस बीच प्रधानाध्यापक ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने पर दोनों और से शिक्षक संघ के धर्मवीर सिंह और ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे । दोनों और से गणमान्य व प्रमुख ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर वापस ले ली है।