फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गेसूपुर वासी आज भी कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर ।

गेसूपुर वासी आज भी कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर ।

Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
गेसूपुर वासी आज भी कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर ।
बौंद्रा। गांव गेसूपुर जनूबी के लोग प्रशासनिक एवं राजनीतिक उपेक्षा के चलते कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। गांव आज भी विकास के लिए तरस रहा है। आजादी से लेकर आज तक गांव को पक्की सड़क नसीब नहीं हुई। गांव के कुछ रास्ते बदहाल हैं। बारिश के मौसम में तो दोपहिया वाहन भी इन पर नहीं चल पाते हैं। लाचार होकर ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। इसकी जवाबदेही लेने को न तो ग्राम प्रधान और न ही कोई जनप्रतिनिधि तैयार हैं। जिस कारण गांव में समस्या जस की तस है। ग्रामीण हरवीर सिंह, सोनू कुमार, इदरीश अली, अमित कुमार, इकबाल अली, सुरेंद्र आदि का कहना है कि गांव में कई ऐसे रास्ते हैं जो आज भी कच्चे हैैं। उन्होंने जल्द गांव में बने कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने मांग की है। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार का कहना है कि गांव में विकास कराया जा रहा है। कच्चे रास्तों को जल्द पक्का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed