{"_id":"5bf710eabdec2241660594d1","slug":"15429184267-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में उपचार के दौरान अज्ञात अधेड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में उपचार के दौरान अज्ञात अधेड की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपचार के दौरान अधेड़ की मौत, शनाख्त नहीं
दौराला। दो दिन पूर्व एन-एच 58 पर स्थित वलीदपुर गांव के पास बीमार हालत में मिले अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दौराला पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। दो दिन पूर्व देर रात दौराला पुलिस को गश्त के दौरान वलीदपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बीमार अवस्था में पड़ा मिला था। एसआई सचिन कुमार ने उसे दौराला कस्बा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने उसे मेडिकल के रेफर कर दिया था। जहां डाक्टरों की एक टीम उसका उपचार करने में जुटी थी। बीती देर रात उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मिथुन दीक्षित ने बताया कि शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।