फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, हंगामा

डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 18 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, हंगामा
राशन
सरुरपुर। कस्बा हर्रा में डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर आपूर्ति विभाग के कई अफसर टीम सहित मौके पर पहुंचे और हंगामे के बीच नगर पंचायत कार्यालय पर मामले की जांच कर शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाया। मामला नगर पंचायत हर्रा से जुड़ा हुआ है यहां लियाकत अली राशन डीलर के कोटे से जुड़े पात्रों समीना, भूरी, जमशैद, सबीला, जाबिर आदि ने बताया कि राशन डीलर अपनी मनमानी करता है। इसे लेकर परेशान पात्रों ने शनिवार को इक्ट्ठा होकर नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर दबंग राशन डीलर के खिलाफ लामबंद होते हुए जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। डीलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए गरीबों के हिस्से का राशन डकारने का आरोप भी लगाया। शिकायतकर्ताओं के हंगामे की सूचना पर शनिवार को शाम के समय सरधना से एक तीस सदस्यीय जांच दल टीम मौके पर पहुंची जिसमें आशाराम, जितेंद्र कुमार व तारिसा आदि शामिल थे। नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा कर रहे पात्रों को टीम ने शांत करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तो पीड़ितों ने बताया कि राशन डीलर उन्हें राशन देने के नाम पर बार-बार चक्कर कटवाता है और कई बार फार्म भरने के बाद भी उनक पर्ची तक जारी नहीं करवाता है इससे वे राशन के लिए परेशान रहते हैं। इसे लेकर टीम ने उन्हें भरोसा दिलाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed