{"_id":"5bf07cedbdec2269a00adea9","slug":"154248732817-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल बढ़ाने की मांग को लेकर सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल बढ़ाने की मांग को लेकर सचिव को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
गन्ने की खेती
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। तारापुर के किसानों ने टिकौला क्रय केंद्र पर गन्ने का वजन बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार सुबह मवाना समिति में पहुंचकर सचिव को ज्ञापन सौंपा। सचिव ने वजन बढ़ाने पर सहमति जताई।
तारापुर सर्किल के गन्ना समिति डायरेक्टर ऋषिपाल के नेतृत्व में तारापुर के किसान शनिवार को मवाना स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में पहुंचे। उन्होंने समिति के विशेष सचिव को अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टिकौला मिल के क्रय केंद्र तारापुर पर 18 क्विंटल 70 किलो का ग्रास वजन एक पर्ची पर तौला जा रहा है। उन्होंने यह वजन बढ़ाकर 20 क्विंटल 70 किलो करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि किसानों की समस्या देखते हुए उनकी मांग को मान लिया गया है। मंगु, रणधीर चौधरी, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।