फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   द्रोण पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की बैठक

द्रोण पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की बैठक

Sun, 18 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
द्रोण पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की बैठक
RSS
सरधना के द्रोण पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के करीब 20 अनुसांगिक संगठन उपस्थित रहे। बैठक में राम मंदिर निर्माण मुद्दे को लेकर नौ दिसंबर को सरधना के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान खंड स्तर पर दो बड़ी बैठकों की योजना भी बनाई गई। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक धनीराम के रैली में आने की बात कही गई। बैठक में राम मंदिर निर्माण का संकल्प भी लिया गया। बैठक में संघ चालक भानू प्रताप, नंद किशोर, विनोद, दीपक जीतपुर, जितेंद्र विश्वकर्मा, संगीत सोम, जितेंद्र सतवाई, संजय त्यागी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, प्रमोद करनावल आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख सरधना प्रमोद करनावल ने दी।
विज्ञापन


मुल्हैडा के ग्रामीणों ने की विवादित भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग
सरधना। मुल्हैडा के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय में एक शिकायती पत्र दिया और विवादित भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की। रूप सिंह आदि ने शिकायत की कि बंजर भूमि पर उन्हें प्लाट आवंटित हुए थे उस भूमि के निकट ही आंबेडकर भवन भी बना हैं। जिसमें कुछ लोग जबरन विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उन्हें प्लाट आवंटित किए गए और उन्हें आवासीय प्लाट की भूमि पर कब्जा नहीं दिलवाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed