{"_id":"5bef33ebbdec2269ac7ef684","slug":"15424031027-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमीट के मामले में पुलिस ने दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमीट के मामले में पुलिस ने दो को जेल भेजा
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो मीट के मामले में पुलिस ने दो को जेल भेजा
खरखौदा। एसटीएफ द्वारा नष्ट कराए गए गो मीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को एसटीएफ के एसआई सुनील कुमार सहित पूरी टीम ने हापुड़ से मेरठ आ रहे मीट के लदे टाटा 407 को दबोच लिया था। जिसमें पशु पालन विभाग की टीम ने मीट का नमूना लेकर एसटीएफ की ओर से मामला दर्ज कर मीट को नष्ट कर दिया था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मीट गाय का है। जिसमें पुलिस ने पशु पालन विभाग की टीम को बुलाया था लेकिन पशु पालन विभाग व एसटीएफ शाम तक इस मामले में कोई निस्तारण नहीं कर सकी। गो मीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने तथा साठगांठ करने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कई दर्जन लोग थाना पहुंचे तथा पशुपालन विभाग व एसटीएफ पर साठगांठ का आरोप लगाकर जमकर विरोध किया था। बाद में एसटीएफ ने टाटा के चालक निसार अहमद व नोहीनूर दोनों के खिलाफ गोवंश अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात्रि में ही मीट को नष्ट भी कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।