फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Nov 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सरधना के बूढ़ा बाबा मेले में धांधली - फोटो : SELF

सरधना। तहसील मुख्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर सवर्ण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं, एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर शनिवार को राष्ट्रीय करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आदेश सोम कपसाड़, संजीव सोम, मोहित सोम आदि ने कहा कि किसी धंनजय नाम के युवक ने सवर्ण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल रखी है। जिसमें सवर्ण समाज को अपमानित किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित कुमार को सौंपा। उसमें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर करनी सेना द्वारा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दीपक, अनुज, राजा, जगपाल, अनुज, नितिन, आदेश कपसाड़, संदीप सोम आदि शामिल रहे। एसडीएम अमित कुमार ने सौंपे गए ज्ञापन पर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed