{"_id":"5bd8c705bdec22695f5f31c4","slug":"154093334213-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे के विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे के विरोध पर मारपीट
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे के विरोध पर मारपीट
रोहटा। थाना क्षेत्र के शाहपुर-जैनपुर गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने पहले मारपीट की और बाद में एक व्यक्ति पर अपनी पिस्टल तान दी। दबंग हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गांव शाहपुर-जैनपुर निवासी सुभनेश कुमार पुत्र शादीराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर दशकों पुराना एक खत्ता है। जिस पर वह लगभग बीस साल से काबिज है। उसने थाने में शिकायत दी कि उसके गांव के कुछ दबंग लोग चुनाव में एक पार्टी की वोट नहीं देने से रंजिश को लेकर उनके खत्ते पर कब्जा जमाना चाहते है। मंगलवार को उन्होंने जबरन खत्ते पर अपना कब्जा जमा लिया और जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने सुभनेश के साथ मारपीट की। जब परिजन उसके बचाव में आए तो दबंगों ने अपने लाइसेंसी पिस्टल सुभनेश पर तान दी और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर रख ली लेकिन दबंगों के खिलाफ मुकदमा कायम नहीं किया। आरोप है कि पुलिस पर सत्ता पक्ष के लोग अपना दबाव बनाकर पीड़ित पर फैसला करने का दबाव बना रहे है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि वह बुधवार को एसएसपी से मिलकर थाना पुलिस की कार गुजारियों से अवगत कराएगा।
विज्ञापन