{"_id":"5bd22c9dbdec2269717a2048","slug":"1540500601192019-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर भाजपाईयों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर भाजपाईयों की बैठक
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
सरधना। तहसील रोड स्थित विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भाजपाइयों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और पार्टी को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे उसके लिए अभी से जुट जाने की बात कही। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विरेंद्र सिरोही, लोकसभा समिति प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री संदीप प्रधान, विस्तारक सोहन मुखिया आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत किए बिना मेहनत अधूरी है, इसलिए बूथ प्रभारी व पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाए। विधानसभा मीडिया प्रभारी रवि बटजेवरा, अशोक खेप्पड़, सुमित कुमार, अमरपाल सैनी, विरेंद्र सैनी, अरिहंत जैन, इंद्रा मानव, अमरजीत पिलोना, सविता आर्य, संजीव पंवार आदि भी मौजूद रहे।
चौधरी अजित सिंह का स्वागत किया
सरधना। क्षेत्र में गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग से होते हुए बृहस्पतिवार को दोपहर के समय राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौधरी अजित सिंह का काफिला बृहस्पतिवार को कांवड़ मार्ग से होते हुए मुज्जफरनगर के लिए जा रहा था। जैसे ही राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भलसोना गंगनहर पुल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां उनका स्वागत किया। जिसमें चौधरी यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, संजय चौधरी, अंकुर देओल, पप्पू गुर्जर, जितेंद्र शर्मा, विक्रांत चौधरी, संजीव देओल, रोहित पुंडीर, सागर शर्मा, कुलदीप हुड्डा आदि शामिल रहे।