फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चौकी का निर्माण देखने पहुंचे एसडीएम

चौकी का निर्माण देखने पहुंचे एसडीएम

Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
चौकी का निर्माण देखने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
नगर देहात चौकी के निर्माण को देखने पहुंचे एसडीएम
मवाना। मवाना नगर देहात की चौकी के हो रहे निर्माण को देखने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने चौकी का निर्माण देख जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के साथ सीओ मवाना अखिलेश भदौरिया बृहस्पतिवार को देर रात नगर देहात की चौकी का हो रहा निर्माण देखने पहुंचे। एसडीएम ने हो रही चारदीवारी का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीओ ने जल्द कार्य पूर्ण कर पुताई कराने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के रहने के कमरों का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप
मवाना। नगर स्थित एक बैंक का बृहस्पतिवार दोपहर अचानक सायरन बजने से लोगों व पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। नगर स्थित एक बैंक का बृहस्पतिवार दोपहर अचानक सायरन बज गया। जिस पर लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी ली। परंतु तकनीकी खराबी के चलते सायरन बजने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि खराबी के चलते सायरन अचानक बज गया था। सब कुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed