{"_id":"5bcf8515bdec22694a53bf65","slug":"154032664218-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा व्यापारी के बेटे का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा व्यापारी के बेटे का किया चालान
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटाखा व्यापारी के बेटे का चालान किया
मवाना। सठला गांव में एसडीएम व सीओ के छापेमारी के दौरान पकड़े गए लाखों के पटाखे व पिता-पुत्र को हिरासत में लेने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पुत्र का चालान कर दिया, जबकि पिता की तबीयत खराब होने के चलते उसे थाने से जमानत दे दी गई।
बताते चले कि सठला गांव में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व सीओ अखिलेश भदौरिया ने मुखबिर की सूचना पर गांव में छापेमारी की थी। टीम ने मकसूद व अनवर के घर पर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए थे। टीम ने पटाखों के साथ मकसूद व उसके पुत्र नाजिम को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को टीम ने नाजिम का चालान कर दिया। जबकि पुलिस कस्टडी में मकसूद की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस अन्य पटाखा माफियाओं की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि नाजिम का चालान कर दिया गया है।