{"_id":"5bcf8504bdec226988375fdc","slug":"154032662512-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग हादसों में पांच घायल
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में पांच घायल
खरखौदा। मंगलवार को हापुड़ मेरठ रोड पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास में मेरठ से आ रही कार ने पहले सामने से आ रही साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें धीरखेड़ा निवासी छात्रा शालिनी घायल हो गयी। वहीं बाद में कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिसमें हापुड़ के चमरी निवासी नितिन पुत्र धर्मबीर घायल हो गया। वहीं मंगलवार शाम को हापुड़ रोड पर ही गांव लालपुर स्थित मुलायम सिंह मेडिकल कालेज के सामने दो कार आपस में भिड़ गई। जिसमें एक कार सवार कस्बा निवासी लव त्यागी पुत्र राजेंद्र त्यागी व दूसरी कार सवार बुलंदशहर के हरविंद्र उसका भांजा यादविंद्र मां मधु सहित सभी लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया है।