फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महाकुंडीय परायण यज्ञ

महाकुंडीय परायण यज्ञ

Sun, 21 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
महाकुंडीय परायण यज्ञ
फलावदा। गांव दांदूपुर शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे पांच महाकुंडीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को पहुंचे ब्रह्माचारी संन्यासी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज एवं महायज्ञ के ब्रह्मा गुरुवचन शास्त्री ने आहुति देकर आरंभ कराया।
विज्ञापन

शिव मंदिर प्रांगण में बनाए महायज्ञ के लिए पांच बड़े महाकुंडों में एक साथ यजमानों ने श्रद्धालुओं के साथ आहुति देकर चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। चतुर्वेद पारायण महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ के ब्रह्मा गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ करने से संसार के प्राणियों में फैल रही कुरीतियों का विनाश कर बुद्धि का शुद्धिकरण होता है। प्राणी आज जीव-जंतुओं की हत्या कर उनका मीट खा रहा है। इसी वजह से प्राणी ने राक्षस का रूप धारण कर लिया है। जिस कारण प्राणी शैतान बनकर घोर कृत्य कर रहा है। प्राणी को चाहिए कि वह जीव-जंतुओं का मीट, शराब आदि का सेवन न करें और हमेशा शुद्ध शाहकारी भोजन का सेवन करें। वहीं, प्राचीन संस्कृति का अनुसरण करें। आत्मिक, शारीरिक व आध्यात्मिक उन्नति होगी। यज्ञ करने से ही देव पूजा दानकर प्राणियों का जीवन अति उत्तम होगा तथा अनगिनत सभी प्रकार के लाभ होंगे। कार्यक्रम के भजनों उपदेशक पंडित योगेशदत्त शर्मा ने भजनों के माध्यम से समाज में फैल रही कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ करने का प्राणी के जीवन में विशेष महत्व बताया। ग्रामीणों ने बताया यज्ञ में ढाई क्विंटल सामग्री तथा छह क्विंटल देसी घी इस्तेमाल हो रहा है। कार्यक्रम में भारतवीर, अनुज, विक्रम प्रधान, तेज सिंह पोसवाल, गुरुशरण प्रधानाचार्य, शिवकुमार, भगत प्रताप, डॉ. मनमोहन सिंह, दीप सिंह सैनी, रोहित कोरी, दीपक कुमार, मुकेश आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दांदूपुर शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे पांच महाकुंडीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed