{"_id":"5bcb8ed2bdec2269830269b4","slug":"154006699312-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह के समय थाने के सामने घंटों लगा रहा वाहनों के कारण जाम। पुलिस ने नहीं ली सुध।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह के समय थाने के सामने घंटों लगा रहा वाहनों के कारण जाम। पुलिस ने नहीं ली सुध।
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। थाने के सामने शनिवार सुबह घंटों जाम लगा रहा। इसके बावजूद पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास नहीं किया। हालांकि स्वयं जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका।
सड़क के दोनों ओर अस्थायी अतिक्रमण तथा वाहनों के खडे़ रहने से नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। न तो प्रशासनिक अधिकारी और न ही पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है। अगले माह से मिल का पैराई सत्र शुरू हो जाएगा। इसके बाद समस्या और अधिक विकट हो जाएगी। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन कई बार मांग कर चुका है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया है। शनिवार सुबह में थाने के सामने घंटों जाम लगा रहा। किसी भी पुलिसकर्मी ने थाने से बाहर से जाम खुलवाने का प्रयास नहीं किया। घंटों बाद यातायात स्वयं सुचारु हुआ तथा लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने कार्रवाई के बजाय चलता कर दी महिला
मवाना। गांव नासिरपुर निवासी महिला राकेश ने थाने जाकर शिकायत की कि उसके पति की मौत हो चुकी है तथा उसके रिश्तेदार जमीन और मकान कब्जा कर उसे बेघर करना चाहते हैं। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय महिला को आश्वासन देकर चलता कर दिया।