{"_id":"5bcb8ec8bdec22561b643351","slug":"15400669833-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर तैनात नेत्र सर्जन ने एक युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर तैनात नेत्र सर्जन ने एक युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेत्र सर्जन ने अपने खर्च पर लगवाई थी मशीन, अब ऑपरेशन बंद
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। सरधना सीएचसी पर कभी मरीज तो कभी चिकित्सकों को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ शनिवार को सीएचसी पर मरीजों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मरीजों का कहना है कि वह अपनी मर्जी से अपने खर्च पर नेत्र जांच के बाद आपरेशन करा रहे हैं और एक युवक उन्हें परेशान कर रहा हैं। जिसकी शिकायत पर सीएचसी पर नेत्र आपरेशन सुविधा भी बंद हो गई हैं।
आए दिन सीएचसी पर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ नेत्र सर्जन डॉ. विकास कुमार ने सरकारी काम में बाधा डालने और मरीजों व चिकित्सक को परेशान करने का आरोप लगाते हुये शनिवार को तहरीर दी। नेत्र सर्जन के अनुसार मरीजों की मांग पर उन्होंने अपने खर्चे पर ऑपरेशन मशीन सीएचसी पर उपलब्ध कराई थी। जिसमें मरीजों को नि:शुल्क जांच और नि:शुल्क आपरेशन की सुविधा दी जा रही थी। बस केवल दवाई का खर्चा मरीज को उठाना था। जिस पर मरीज तैयार हो गए। कुछ ऑपरेशन भी किए गए। लेकिन कुछ लोगों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। जिसके बाद सीएचसी पर होने वाले नेत्र आपरेशन बंद भी कर दिए गए। लेकिन उसके बावजूद भी एक युवक आए दिन उनके साथ मरीजों को भी बेवजह परेशान और हंगामा कर सरकारी काम में बाधा पैदा कर रहा है। शनिवार को आरोपी युवक ने सीएचसी पर हंगामा किया तो मरीजों ने उसे जमकर खरीखोटी सुनाई। वहां पर मीडिया कर्मी पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से चलता बना। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। सीएचसी पर सर्जन ने वहीं दवाई बाहर से मंगवाईं, जो सीएचसी पर उपलब्ध नहीं थीं। फिलहाल सीएचसी पर नेत्र ऑपरेशन बंद हैं। सीएचसी पर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।