{"_id":"5bca4d17bdec22697c0a843a","slug":"15399846311-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहार पर भी नहीं हुई नगर में सफाई, लगे रहे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यौहार पर भी नहीं हुई नगर में सफाई, लगे रहे कूड़े के ढेर
Updated Sat, 20 Oct 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
मवाना। दशहरा पर नगर में सफाई व्यवस्था चौपट रही। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अवकाश पर रहे। इसके चलते नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। इनसे उठती बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
दुर्गा नवमी एवं शुक्रवार को दशहरा होने के चलते दो दिन से नगर पालिका की छुट्टी रही। जिस कारण सफाई कर्मचारी भी काम पर नहीं आए। इससे नगर में सफाई नहीं हुई। हस्तिनापुर रोड, सुभाष चौक, प्रीतनगर समेत कई जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर पालिका के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। त्योहार पर सफाई नहीं होने से लोगों में रोष है। उन्होंने इसकी एसडीएम मवाना से शिकायत करने की चेतावनी दी है। उधर, चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। कस्बे में तत्काल सफाई कराई जाएगी।