फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   करीसान बेरोजगार पद यात्रा के लिए सपा नेता अतुल प्रधान ने की सभाए।

करीसान बेरोजगार पद यात्रा के लिए सपा नेता अतुल प्रधान ने की सभाए।

Sat, 20 Oct 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
करीसान बेरोजगार पद यात्रा के लिए सपा नेता अतुल प्रधान ने की सभाए।
बहसूमा। किसान बेरोजगार, हुंकार पद यात्रा के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान ने शुक्रवार को कई गांवों में सभा करके अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। कस्बा स्थित विरेंद्र नागर के आवास पर आयोजित सभा में अतुल प्रधान ने कहा कि किसानों और बेरोजगारों की लड़ाई है। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार देने के वायदे झूठे साबित हुए हैं। एक साल बाद भी प्रदेश सरकार आज तक एक भी भर्ती पूरी नहीं कर सकी है। यह यात्रा चेतना व जुल्मी सरकार के खिलाफ है। प्रदेश भर के नौजवान इस यात्रा में सम्मलित हो रहे हैं। युवाओं को सरकार के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। हर जाति व वर्ग के लोगों को एकत्र होकर पदयात्रा को सफल बनाना है। किसान बेरोजगार पद यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं। इस मौके पर जयपाल सिंह, रजत नागर, कुंवरपाल सिंह, खलील, आफताब, इरफान, संजय, महकार, महीपाल व बिरजू आदि रहे। वहीं, हंसापुर में गौरव जैनर, शाहापुर में महेश, मोनू, बटावली मलक सिंह आदि ने भी यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
विज्ञापन


सीएम को फैक्स भेजकर शिकायत की
बहसूमा। क्षेत्र के गांव निवासी युवती का पिता बीते एक माह से थाने के चक्कर काट रहा है। इसके बावजूद पुलिस टरकार रही है। उसने शुक्रवार को सीएम को फैक्स कर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को एक माह पूर्व गांव का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। दो दिन तक दुष्कर्म करने के बाद युवती को खेत में फेंककर फरार गया। वह आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक माह से चक्कर काट रहा। इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को सम्मानित किया
बहसूमा। दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रालोद के तत्वावधान में शुक्रवार को कस्बा स्थित रामकटोरी शिव मंदिर के पास किसान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में किसानों ने गन्ने के साथ प्रतिभाग किया। इसके लिए रालोद ने एक कमेटी गठित कर सर्वोत्तम गन्ना चुनने के लिए बनाई। इसमें हरि सिंह के गन्ने को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11 सौ रुपये व द्वितीय स्थान रघुनंदन को 250 रुपये की नगद व ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर रालोद के मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, मेहरपाल, जयबीर अहलावत, हरेंद्र, बालेंद्र, सतवीर, लोकेश व नीटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed