फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शास्त्रों के साथ शस्त्र चलाने का भी करें अभ्यास

शास्त्रों के साथ शस्त्र चलाने का भी करें अभ्यास

Sat, 20 Oct 2018 02:56 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
शास्त्रों के साथ शस्त्र चलाने का भी करें अभ्यास

विज्ञापन
बुराई का मार्ग त्यागने का संकल्प लिया
मवाना। नगर में विजयदशमी त्योहार पर जगह-जगह शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। लोगों ने अपने लाइसेंसी शस्त्रों की पूजा की और बुराई का मार्ग त्यागने का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विहिप के जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी के आवास पर शस्त्र पूजा आयोजित की। विजयदशमी पर सभी कार्यकर्ता अपने लाइसेंसी शस्त्र लेकर पहुंचे। शस्त्रों का तिलक कर पूजन किया गया। प्रांत प्रवक्ता सौरभ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म में शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्रों का भी पूजन अनिवार्य है। यहीं कारण है कि हमारे सभी भगवान के हाथ में अलग अलग शस्त्र है, जिससे उन्होंने दुष्टों का वध किया। आशू त्यागी, आदेश शर्मा, मनोज, योगेंद्र, आयुष, शिखर, मनीष, अंकित, मुकेश, विवेक, अनुभव, आकाश आदि मौजूद रहे। वहीं हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में नगर के प्राचीन पांडेश्वर शिव मंदिर विवेक विहार में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित विष्णु दयाल ने मंत्रोच्चारण कर शस्त्र पूजन कराया। रजनीश विश्वकर्मा ने नवीन घोषणा करते हुए रोहित कश्यप को नगर मीडिया प्रभारी व पंडित विष्णु दयाल को नगर सत्संग प्रमुख के दायित्व से मनोनीत किया। देवेंद्र शर्मा, विजय, बिजेंद्र, राहुल गौतम, अमित, कपिल, रजनीश, अमन, विभोर, विमल, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed