{"_id":"5bca4c09bdec22695f5f28e5","slug":"153998436118-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में बच्चों ने किया सैकडों जगह रावण क दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में बच्चों ने किया सैकडों जगह रावण क दहन
Updated Sat, 20 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रावण दहन देखने को उमड़ी भीड़
जानीखुर्द। विजय दशमी पर्व पर सिवाल खास में रामलीला में रावण के अंत के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। वहीं बच्चों ने गांवों में स्वयं द्वारा बनाए गए सैकड़ों जगह रावण के पुतले का दहन किया। कस्बा सिवाल खास में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध में राम ने रावण का अंत कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। राम की जीत के साथ ही राम के जयकारों से मैदान गूंज उठा। रामलीला कमेटी की ओर से मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही सिवाल और आसपास के गांवों के लोग मेला देखने पहुंचे और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। चेयरपर्सन पति गुलजार चौहान, दीपक सोनी, सुशील गुप्ता, राजेश शर्मा, नितिन शर्मा, वरूण गुप्ता, सुमित घाट, प्रवीण पावटी आदि मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गावों में अपनी पोकेट मनी जमा कर बनाए गए रावण का बच्चों ने सैकड़ों जगह दहन किया।