फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी।

प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी।

Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी।
मवाना। तजपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नौ ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने डीपीआरओ के यहां हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र दिया है। डीपीआरओ ने आगे की र्कारवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तजपुरा गांव के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 9 ने तथा 475 ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के आवास पर मिले। उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उक्त सदस्यों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली, गांव में मानक के अनुरूप सोलर लाइट नहीं लगवाने, तालाब की सफाई नहीं कराने, ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक नहीं बुलाने, शौचालय निर्माण में धांधली आदि कई आरोप लगाकर ग्राम प्रधान के खिलाफ 11 में से 9 सदस्यों व 475 ग्रामीणों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती पत्र देने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य उमेश, योगेंद्र शर्मा, पवन जाटव, सरोज, सावित्री, जगरेश, उर्मिला, अनुज कुमार, जितेंद्र, ओमवीर, गौरव, मदनपाल एवं समय सिंह आदि रहे। वहीं, प्रधान सतीश का कहना है कि आरोप निराधार हैं। उनको निशाना बनाया जा रहा है तथा काम नहीं करने दिया जा रहा है। पूर्व में भी उनके खिलाफ शिकायतें की गई थीं। वे सभी जांच में झूठी साबित हुई। उनका कहना है कि वे पाल बिरादरी से हैं। इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


कॅरियर काउंसिलिंग कराई
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलाम फाउंडेशन की ओर से कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां शादाब ने कक्षा 11 एवं 12 के छात्रों को दिशा तय करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सचिव जगदीश त्यागी, प्रधानाचार्य दीपक राजपूत, तनवीर, मंजू व अमित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले किनारे अवैध निर्माण ढहाए
हस्तिनापुर। कस्बे के भीमनगर प्रभातनगर के बीच जाने वाले नाले के समीप कुछ लोगों द्वारा मकान बना रखे हैं। जिससे नाले के दोनों ओर जाने वाले रास्ते में रुकावट से मोहल्लावासी परेशान हैं। लोगों ने इनकी शिकायत कर आवास हटाए जाने की मांग की थी परंतु नहीं हटाए गए। इसके बाद उच्चाधिकारियों एवं शासन को शिकायत करने के बाद इन अनाधिकृत आवासों को हटाने के निर्देश दिए गए। तहसील से लेखपाल एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय सोमवार को कर्मचारियों एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मार्ग पर बने जगदीश, ब्रह्मदत्त, मांगे गौतम राजकुमार समेत अन्य अनाधिकृत निर्माण और दीवार तुड़वा दी। इस पर मोहल्लावासियों ने विरोध कर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि उनके मकान न तोडे़ जाएं परंतु पुलिस की सख्ती के कारण सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। अधिशासी अधिकारी निशाद मधुरमय ने बताया कि कस्बे के कई और स्थानों पर अवैध निर्माण किए गए हैं उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed