फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना एटीएम कार्ड जारी किए ही बैंक काट रहा चार्ज।

बिना एटीएम कार्ड जारी किए ही बैंक काट रहा चार्ज।

Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिना एटीएम कार्ड जारी किए ही बैंक काट रहा चार्ज।
फलावदा। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ने एटीएम कार्ड जारी किए बिना ही खाते से चार्ज काट लिया। खाताधारक के पति के द्वारा विरोध जताने पर बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों से उससे अभद्रता की। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बे के पैठ बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कस्बा निवासी एक महिला का बैंक खाता है। उसने उक्त खाता करीब दो वर्ष पूर्व खुलवाया था। महिला के पति नितिन का आरोप है कि फार्म भरते समय उसने फार्म में एटीएम कार्ड नहीं लिया था। इसके बावजूद खाते पर एटीएम कार्ड की स्वीकृति की गई है। दो वर्ष बीतने के बाद भी उसे एटीएम कार्ड प्राप्त नहीं हुआ। इसके बावजूद खाते से चार्ज काटा जा रहा है। उसने बैंक पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि बैंक प्रबंधक तथा कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से करेंगे। शाखा प्रबंधक मुहम्मद आबिद हुसैन का कहना है एटीएम कार्ड शाखा में रखा होगा।
विज्ञापन


नौ बकायेदारों के कनेक्शन काटे
फलावदा। विद्युत निगम की टीम ने गांव नगला काटर में कैंप लगाकर बिजली का बकाया डेढ़ लाख रुपये वसूले हैं। जेई विनोद कुमार ने बताया कि बकाया भुगतान नहीं करने पर नौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। उन्होंने बताया कि काटे गए कनेक्शन तीन दिन बाद चेक किए जाएंगे। यदि कनेक्शन चालू मिले तो बिजली चोरी कि रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। गांव नेडू में मंगलवार को कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed