फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मां भद्रकाली सेवा संस्थान की मांग भद्रकाली मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन के लिए अधिकारियों ने सर्वे किया।

मां भद्रकाली सेवा संस्थान की मांग भद्रकाली मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन के लिए अधिकारियों ने सर्वे किया।

Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मां भद्रकाली सेवा संस्थान की मांग भद्रकाली मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन के लिए अधिकारियों ने सर्वे किया।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मां भद्रकाली सेवा संस्थान द्वारा बसों के संचालन की मांग पर परिवहन निगम की टीम ने रविवार को भद्रकाली मार्ग का सर्वे किया।
परिवहन निगम के अधिकारी देवेंद्र भारद्वाज व महेंद्र सिंह टीम के साथ सर्वे करने पहुंचे। टीम ने मवाना से भद्रकाली, वीरनगर से होते हुए मिर्जापुर तक बस से मार्ग का सर्वे किया। अधिकारियों ने बताया कि वह सर्वे की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। ज्ञात हो कि मां भद्रकाली सेवा संस्थान द्वारा भद्रकाली मार्ग के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया था। संस्थान के सदस्य विधायक दिनेश खटीक सहित जिले का आला अधिकारियों से मिले थे। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग पर गांव कूड़ी, कमालपुर, मीवा, मटौरा, अकबरपुर गढी, अकबरपुर, इच्छाबाद, हिमांयूपुर गुढा, भद्रकाली बंगाली कालोनी, अस्सा वाला, प्रतापनगर, वीरनगर व मिर्जापुर आदि के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन यात्रा करते हैं वहीं, प्रत्येक सोमवार को भद्रकाली मंदिर पर भारी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। जिस पर आला अधिकारियों से गांव वालों को इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिला था। पहले अमरगढ व नंगला जयसिंहपुर के रास्तों में टीम को बसों का संचालन करने में बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। देखना है कि टीम के सर्वे के बाद गांव वालों की समस्या का समाधान होता है या फिर समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed