फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

विज्ञापन
30 में से पांच का मौके पर निस्तारण
मवाना। तहसील सभागार में बुधवार को डीएम व एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने तहसील दिवस में आई 30 शिकायतों में से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया।
बुधवार को डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में फरियादियों की समस्या सुनी गई। मीवा गांव निवासी सुखबीर ने चकरोड खोलने व गंदे पानी की निकासी, मवाना निवासी अनिल गुप्ता ने मकान पर गृहकर लगाएं जाने, निढ़ावली गांव निवासी विनेश ने वृद्धा पेंशन दिलाएं जाने, कृष्णपाल निवासी निढ़ावली ने रास्ता बनवाने आदि मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। अधिकारियों ने तहसील दिवस में आई 30 शिकायतों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शिकायतों में राजस्व की सात, पुलिस की पांच, विकास की चार व अन्य 14 शिकायतें आई। सीडीओ आर्यिका अखोरी, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक गुप्ता, बीएसए सतेंद्र ढाका, एसडीओ योगेंद्र बजाज, बीडीओ सुनित भाटी, एबीएसए ध्यानचंद, डॉ. अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने किया पौधरोपण
डीएम अनिल ढींगरा ने बुधवार को प्रीतनगर कालोनी में एसएसपी अखिलेश कुमार, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव के साथ पहुंचकर पौधे रोपित किए। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ पार्क में पौधे रोपित किए। बच्चों ने डीएम से पार्क में झूले आदि लगवाएं जाने की मांग की। जिस पर डीएम ने जल्द ही झूले लगाएं जाने का आश्वासन दिया। विपुल, प्रेरित, विक्रम सिंह, संदीप कुमार, इतिका, रश्मि, दीपांशु, प्राची, रजत मावी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed