फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पक्का तटबंध बनाने की मांग को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

पक्का तटबंध बनाने की मांग को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पक्का तटबंध बनाने की मांग को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
डीएम से की पक्का तटबंध बनवाने की मांग
मवाना। खादर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण व किसान बुधवार को पक्का तटबंध व ठोकरे पक्की बनवाने की मांग को लेकर डीएम से मिले। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। हरिपुर गांवडी, रठौडा कलां, दबखेड़ी, कुंहैड़ा, शेरपुर, लतीफपुर, किशनपुर, रुस्तमपुर आदि गांवों के ग्रामीण बुधवार को तहसील में डीएम अनिल ढींगरा से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देते हुए डीएम को बताया कि पानी पूरी तरह उतर चुका है और तटबंध टूटा होने के कारण मिट्टी का कटान लगातार जारी है, जिस कारण उनके खेतों में पानी घुस रहा है। उन्होंने जल्द पक्का तटबंध व ठोकरे लगवाने की मांग की। इस पर डीएम ने हस्तिनापुर ब्लाक के बीडीओ व अन्य अधिकारियों को सामान उपलब्ध कराकर जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रदीप मान, सुरेश कुमार, मदनपाल, संजय कुमार, हरवीर, राजपाल, प्रभजोत सिंह, नरेंद्र, चंद्रहास, समय सिंह, सुंदर, कृष्ण, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की
मवाना। उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को मिल रोड पर आयोजित हुई। बैठक में भाकियू के साथ दिल्ली पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह के आवास पर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संग्राम सिंह व संचालन बिल्लू रामपुर ने किया। जिला महामंत्री मनजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार से दिल्ली जा रही किसान यात्रा में किसान 15 सूत्रीय मांगे लेकर पैदल शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे थे। परंतु दिल्ली बार्डर पहुंचते ही किसानों पर दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, पानी की बौछार की और लाठियां फटकारी, जिस कारण कई किसान घायल हो गए। उन्होंने दिल्ली पुलिस के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। मनोज, नरेश, जितेंद्रपाल, रामवीर, सूरज, इंद्रपाल, तुलसीराम, राजपाल शर्मा, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed