फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकारी तालाब और सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत।

सरकारी तालाब और सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत।

Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरकारी तालाब और सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत।
मवाना। परीक्षितगढ़ कस्बे के मोहल्ला राजा दरवाजा निवासी अशोक त्यागी ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके कस्बे के तालाबों और सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने तथा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर अशोक त्यागी ने जोहड़ खसरा संख्या 1442 व 1437 नगर पंचायत परीक्षितगढ़ में दो सगे भाइयों द्वारा किए जा रहे कब्जे की शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा कि नगर पंचायत के ईओ ने अवैध कब्जा करने वाले दोनों आरोपियों को नोटिस देकर शिकायत का निस्तारण दर्शाया है। हालांकि दोनों आरोपी उक्त तालाब पर अवैध कब्जे का दायरा बढ़ाते हुए लगातार भराव कर रहे हैं और गेट लगाकर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में ईओ से शिकायत की तो उन्होंने अवैध कब्जा धारकों के कहने पर दबाव बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत की संपत्ति पर अवैध कब्जे का नोटिस दे दिया। तहसीलदार से शिकायत करने पर उन्होंने कह दिया कि नगर पंचायत अंतर्गत स्थित तालाबों का उनसे कोई वास्ता नहीं है। शिकायत में अवैध कब्जा हटवाने तथा अधिशासी अधिकारी परीक्षितगढ़ एवं तहसीलदार द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन न कराने की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही एक प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दी। उपजिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांधी जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता होगी
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में 16 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसका परिणाम दो अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में डॉ. शर्मिला दयाल एवं अमरीता कुमारी रहीं तथा डॉ. मीनू ने सहयोग किया। वहीं, 29 सितंबर को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के पंजीकरण किए जाएंगे। लोकसभा/विधानसभा निर्वाचन नियमावली अंतर्गत जिन छात्र-छात्राओं की आयु 1 जनवरी 19 को अठारह वर्ष हो रही है। उनको फार्म 6 वितरित कर नवीन मतदाता सूची में उनका वोटर कार्ड बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। यह जानकारी प्रेस प्रवक्ता दुलीचंद महला ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed