{"_id":"5bad492f867a557ff5670f5c","slug":"153808309810-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले कोहरा, बारिश के बाद बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले कोहरा, बारिश के बाद बदला मौसम
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। समय से पहले बृहस्पतिवार सुबह छाए कोहरे को देख हर कोई हैरान हो गया। हालांकि धूप निकलने के बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण कोहरा हो जाता है।
सितंबर माह में मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन दिन तक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया था। जिस कारण वातावरण में नमी बढ़ गई। जिसका असर बृहस्पतिवार सुबह देखने को मिला। सुबह के समय आबादी क्षेत्र में थोड़ा कम कोहरा था, लेकिन हाईवे और ग्रामीण क्षेत्र में इसका असर अधिक था। इस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी काफी कम रही। वहीं मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश के चलते तापमान सामान्य से नीचे आ गया था और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण यह कोहरा बन गया। जिसका असर सुबह के समय देखने को मिला। अभी दो तीन दिन सुबह के समय कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।