फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सितंबर माह में बारिश ने तोड़ा 21 साल का रिकार्ड

सितंबर माह में बारिश ने तोड़ा 21 साल का रिकार्ड

Tue, 25 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सितंबर माह में बारिश ने तोड़ा 21 साल का रिकार्ड

विज्ञापन
मोदीपुरम। दो दिन से हो रही बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन लोगों के लिए ये आफत भी बन गई है। सड़कों पर भरे पानी के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं सितंबर में हुई बारिश ने 21 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा।
बंगाल की खाड़ी से बने चक्रावती तूफान और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश हो रही है। मेरठ में चौबीस घंटे में 100 मिमी बारिश हुई। रात में बारिश 25 मिमी हुई जबकि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे तक 75.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते दिन का तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 89 प्रतिशत दर्ज की गई। सितंबर माह में अब तक 261.4 मिमी बारिश हो चुकी है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि यह बारिश मानसून की है। बारिश बंद होने के बाद मानसून विदा हो जाएगा। बारिश का असर मंगलवार को भी कुछ स्थानों पर रहेगा। बुधवार से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इस बार मेरठ में मानसून की बारिश सामान्य से काफी ज्यादा हुई है।
विज्ञापन

रुड़की रोड की हालत और खराब
बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी रुड़की रोड पर ही देखने को मिली। सड़क पर पानी भरने से वहां से निकलना मुश्किल हो गया। कई वाहन सवार गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो गए। इसके अलावा पल्लवुपरम फेज वन, फेज दो, डबल स्टोरी, एस पाकेट, क्यू पाकेट, आर पाकेट आदि में भी सड़कों पर जलभराव हुआ। चौहान मार्केट पल्लव टावर्स में भी सड़क पर पानी भरने से व्यापारी परेशान रहे। पल्लवपुरम थाने में बारिश का पानी अंदर तक घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 21 साल में सितंबर में हुई बारिश
वर्ष बारिश (मिमी में)
1998 112
1999 74.2
2000 99
2001 130
2002 114.3
2003 177.8
2004 185
2005 137
2006 128
2007 147
2008 95
2009 129
2010 26
2011 65
2012 88
2013 46
2014 153
2015 10
2016 21.2
2017 212.6
2018 261.4


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed