{"_id":"5ba94c44867a557ffd3695db","slug":"153782174317-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंविदपुरी पहुंची चिकित्सकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंविदपुरी पहुंची चिकित्सकों की टीम
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोविंदपुरी पहुंची चिकित्सकों की टीम
माछरा। अमर उजाला समाचार पत्र में पशुओं में फैली खुरपका-मुंहपका की बीमारी का समाचार प्रकाशित होते ही सोमवार को चिकित्सकों की टीम गोविंदपुरी गांव में पहुंची। टीम द्वारा गांव में बीमारी का निरीक्षण किया गया। बिना टीकाकरण और दवाई दिए बिना ही टीम वापस लौट गई जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
पशुपालक संजय शर्मा, वेदप्रकाश, सुभाष आदि ने बताया कि अमर उजाला में पशुओं की बीमारी का समाचार प्रकाशित होने पर शाहजहांपुर एवं माछरा के पशु चिकित्सालय की एक गाड़ी में चिकित्सक टीम पहुंची और पशुओं की जांच पड़ताल की। जिस टीम में डॉ. सुबोध कुमार, कपिल, अशोक, ऋषिपाल, राजेंद्र, अनिल कुमार आदि थे। टीम ने बताया कि सोमवार को उन्होंने पशुओं की बीमारी की जांच कर ली है कल दवाई दी जाएगी। पशुपालकों का कहना है कि दवाई साथ लानी चाहिए थी और कल तक दवाई देने में देर होने पर पशु मर गया तो जिम्मेदारी किसकी होगी। पशुपालकों में चिकित्सकों की टीम के विरूद्घ असंतोष व्याप्त था पशुपालकों में संजय कुमार ने बताया कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज कराएंगे। उधर डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि आज वह रार्धना में टीकाकरण करके आए है पशु की जांच की है कुछ दवाई पशुपालकों को लिख कर दी है इसे दे और बाकी दवाई वह मंगलवार को पशुओं को देंगे।