{"_id":"5ba94c41867a55013061bfdb","slug":"15378217403-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद भी नहीं मिली किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद भी नहीं मिली किताबें
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह बाद भी नहीं मिली किताबें
बहसूमा। परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक बच्चों को सभी पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं हुई है। कक्षा तीन से छह तक आधी अधूरी किताबों के बिना ही पढाई कराई जा रही है। पुस्तकें नहीं होने से शिक्षक भी परेशान है। अभिभावक भी आए दिन शिक्षकों से बच्चों की किताबों के बारे में जानकारी करने पहुंच जाते हैं।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में एक अप्रैल से शिक्षा सत्र वर्ष 2018-19 चल रहा है। शिक्षा सत्र प्रारंभ हुए करीब छह माह पूरे होने को हैं। लेकिन अभी तक इन स्कूलों में पुस्तकों की पूर्ति नहीं हो पाई है। आधी अधूरी पुस्तकों के सहारे ही स्कूलों में पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षक बताते हैं कि कक्षा सात और आठ में छात्रों की केवल पर्यावरण की पुस्तक को छोड़ सभी पुस्तकें पूरी करा दी है। परंतु कक्षा छह मंजरी, अग्रेंजी व परख तथा कक्षा तीन, चार, पांच में अंग्रेजी की पुस्तकें अभी तक बच्चों को नहीं मिल पाई है। कक्षा एक व दो में छात्रों को करलव व गिनतारा, कक्षा चार व पांच के छात्रों को विज्ञान की पुस्तकें नहीं मिल पाई है। कार्य पुस्तिका कक्षा एक से आठ के सभी बच्चों को नहीं मिली है। बच्चों को ये पुस्तकें कब मिलेंगी शिक्षक इस बात पर चुप्पी साधे हुए है। जागरूक अभिभावक भी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की किताबों के बारे में पूछ रहे है। नवंबर माह में इन सभी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है। एबीएसए विनोद मेहरा का कहना है कि हस्तिनापुर ब्लाक के अधिकतर स्कूलों में किताबें पहुंच गई है। अभी तक पर्यावरण, स्काऊट गाइड व खेल और स्वास्थ्य की उच्च प्राथमिक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची है। शासन को किताबों की डिमांड़ पहले ही भेजी जा चुकी है। किताबें आते ही वितरित करा दी जाएगी।
बारिश से हुआ जलभराव, परेशानी
बहसूमा। बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दिन में कई बार हल्की फुहार व बुंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना बना रहा। बीते एक सप्ताह से लगातार गर्मी के कारण लोग उमस के चलते परेशान थे। किसान योगेंद्र विधुड़ी, राजू तंवर व नीटु राठी का कहना है कि बारिश के बाद चली तेज हवा से गन्ने और धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मनचले को दबोचा
बहसूमा। छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित सिंडिकेट बैंक के पास गुजर रही छात्राओं पर एक युवक अश्लील फब्तियां कसने व छेड़छाड़ करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को दबोच थाने ले आई। आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह क्षेत्र की एक छात्रा को करीब छह माह पूर्व पहले भी बहला फुसलाकर दिल्ली तक ले जा चुका है। हालांकि छात्रा के परिजनों ने उस समय निजामुद्दीन बस अड्डे से युवक को दबोच लिया था। आरोपी युवक आईटीआई सेकेंड ईयर का छात्र है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हिरासत में लिया गया युवक हापुड़ थाना क्षेत्र के पीर नगर सूदना किठौर रोड बताया गया है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वही इस सबंध मे एसओ अजय चौधरी का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जा रही है।
शांतिभंग में चालान किया
बहसूमा। पुलिस ने मुख्य मार्ग से दो युवकों को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। सुखबीर सैनी पुत्र कृपाल सैनी निवासी किला परीक्षितगढ़ के थाना किला पुठी व विपिन सैनी पुत्र यशपाल किला पुठी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।