फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रों की मौत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला

छात्रों की मौत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला

Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की मौत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला
मवाना। पश्चिम बंगाल में पुलिस फायरिंग में दो छात्रों की मौत पर सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

बजरंग दल के नगर संयोजक आयुष शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दाउराभीटी हाईस्कूल में बांग्ला की जगह उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार के आदेश पर फायरिंग की गई। जिसमें दो छात्र राजेश और तपस की मौत हो गई। बजरंग दल कार्यकर्ता शिखर दुबलिश ने कहा कि ममता सरकार वहां के स्कूलों को इस्लामिक बनाने पर तुली है। उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंका। यहां मनीश शर्मा, अर्पित पांडे, सन्नी ढिकौली, निक्की, सौरभ शर्मा, अमर रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बूथ मजबूत तो सरकार मजबूत
मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को नगर स्थित पंचायती धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी सतेंद्र काकराण ने की। जिला विस्तारक सोहन मुखिया ने कहा कि हम सभी को बूथ स्तर पर मजबूत होने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर वोट बनवाने के कार्य को देखें और 18 वर्ष की आयु के होने वाले युवक-युवतियों की वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तो सरकार मजबूत होगी। बैठक में बबरे चौहान, नीरज गोयल, रणधीर सिंह, रामपाल, संजीव, अमित गोयल, सतवीर, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed