{"_id":"5ba94a9f867a557ff07074f2","slug":"153782132211-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, बाल बाल बचा दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, बाल बाल बचा दंपती
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। फलावदा बाईपास के निकट सोमवार को बारिश के दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पाकर पहुंची पीआरवी ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार दंपति को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल दंपति को सीएचसी में उपचार दिलाया।
महावीर सहरावत पुत्र मनवीर सहरावत निवासी मानपुर कोटद्वार पत्नी के साथ दिल्ली से कार द्वारा कोटद्वार लौट रहा था। भारी बारिश के दौरान कार अनियंत्रित होकर फलावदा बाईपास स्थित खाई में पलट गई। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पीआरवी को इसकी जानकारी दी। इस पर कांस्टेबल सचिन शर्मा, हेड कांस्टेबल उदयपाल, विपिन कुमार आदि ने भैंसा गांव से ट्रैक्टर मंगवाकर किसी तरह कार को खाई से बाहर निकलवाया। पीआरवी ने मामूली रूप से घायल दंपति को सीएचसी में उपचार दिलाया।