{"_id":"5ba6a862867a557ea77ace58","slug":"153764871818-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर जमकर बरसे राममेहर सिंह गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर जमकर बरसे राममेहर सिंह गुर्जर
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर सिंह ने कहा कि कथित चौकीदार राष्ट्रहितों से खिलवाड़ कर अडानी और अंबानी के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण राफेल सौदा है। दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाले मोदी ने नौजवान पकौड़ा तलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, किसानों से 15 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का वादा कर प्रदेश की सत्ता हथियाने वाले योगी ने चीनी से लोगों को डायबिटीज होने की बात कहकर निराश किया है।
रालोद के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली एवं रहमापुर माखनगर में बैठक में बढ़ती महंगाई एवं बदहाल कानून व्यवस्था पर विचार रख रहे थे। उन्होंने बटावली में मुंशी जगदीश के आवास पर बैठक में कहा कि भाजपा की करनी एवं कथनी में अंतर है। इससे नौजवान, जवान, किसान, मजदूर त्रस्त हैं। सभा में जिलाध्यक्ष राहुल देव प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, प्रवक्ता कमलजीत गुर्जर, राजकुमार सांगवान, सिद्धांत चौधरी, विकास, गुरुवचन, मोनू, आकाश, मदनपाल, विनोद प्रधान, रजत बेधड़क, अमित चौधरी, महावीर सिंह, सुबोध चौधरी आदि रहे।
फायरिंग की सूचना पाकर दौड़ी पुलिस
बहसूमा। पुलिस को शनिवार सुबह गांव बटावली में दों पक्षों में फायरिंग की जानकारी मिली। इस पर आनन फानन में पुलिस बटावली को ओर दौड़ी।
एसओ अजय चौधरी ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि गांव बटावली में दो पक्षों में फायरिग हो रही है। इस पर पुलिस गांव पहुंची। वहां पता चला कि गांव में फायरिंग नहीं हुई है। यहां से दो किलोमीटर दूर स्थित गांव तखावली का मामला है। वहां पहुंचने पर पता चला कि मुन्नू पुत्र प्रेम सिंह से गांव का ही एक युवक घर में घुसकर गालीगलौज एवं मारपीट कर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना देने वाले को झूठी सूचना नहीं देने की चेतावनी दी। इसके बाद तखावली निवासी मुन्नु पुत्र प्रेम सिंह की तहरीर पर गांव के ही जयविंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।