फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम व तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्या

एसडीएम व तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्या

Wed, 19 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम व तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्या

विज्ञापन
37 में से मात्र छह का मौके पर हुआ निस्तारण
मवाना। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम व तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। फरियादी चकरोड, नाली खडंजे, मुकदमे आदि की समस्या लेकर पहुंचे। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। मोहल्ला तिहाई निवासी लाल सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनवाने, बटावली गांव निवासी लटूर सिंह ने खेत की नाली को कब्जामुक्त कराने, बहसूमा निवासी अवनीश ने शौचालय बनवाने, दरियापुर निवासी रामचरण ने चार बीघा जमीन वापस दिलवाने, हीरालाल निवासी शाहनवाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, हस्तिनापुर के झड़ाका निवासी जीतपाल, सुशील, नवीन, बबलू नेत्रपाल ने गंदे पानी की निकासी, किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के जिले सिंह, कमल, विनेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार ने बकाया भुगतान ब्याज समेत दिलाने व किसानों पर दर्ज कराए गए बिजली के मुकदमों को हटाने, अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने गंदगी व खडंजे से अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए। तहसील दिवस में 37 शिकायतें पहुंची, जिनमें से मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शिकायतों में राजस्व की नौ, पुलिस की 11, विकास की दो व अन्य 15 शिकायतें आई।


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने की मानदेय दिलाने की मांग
मवाना। तहसील दिवस में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2015, 16, 17 तक नगर पालिका में वोट बनाने, पिछड़ी जाति का सर्वे आदि किया। लेकिन आज तक उन्हें इसका मानदेय नहीं मिल सका। उन्होंने जल्द मानदेय दिलाएं जाने की मांग की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मामले की जांच कर जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। नीरज शर्मा, अमरपाल, सुभाष, कपिल, मनोज, सचिन, अनीता, विमलेश, रीता, अंजना, राजकुमारी, गुलप्रभा, इंदू, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed