फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्युत निगम की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले व्यापारी।

विद्युत निगम की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले व्यापारी।

Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले व्यापारी।
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल व्यापारी समाधान दिवस पर अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय से मिला तथा समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन द्वारा व्यापार मंडल की मांग प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को व्यापारी समाधान दिवस घोषित किया गया है। जिसमें व्यापारियों की समस्या को रजिस्टर में दर्ज करने का आदेश दिया था। मवाना के अधिशासी अभियंता श्री दीपांशु सहाय ने अमल किया और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने गबन के मामलों में जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने को कहा। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने मांग की कमेटी जांच के दौरान व्यापारियों को शामिल किया जाए। अधिशासी अभियंता ने उस पर सहमति दी। दो अलग-अलग ज्ञापन उनको सौंपे। जिसमें नगर में आईपीडीएस द्वारा लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर और खंभे लगाने तथा लाइन बिछाने में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। ऐसा एक केस 24 मई 2018 को एसोसिएशन एसडीओ तथा जेई धर्मेंद्र सिंह को दिखा चुका है। जिस पर कार्रवाई नहीं की गई। ट्रांसफार्मर लगाने और लाइन बिछाने के बावजूद फाल्ट बढ़ गए हैं। पिछले कई महीने से फीडर तृतीय को बड़ा महादेव बिजलीघर से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस बाबत अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। जिस कारण फीडर तृतीय के उपभोक्ताओं को जरा सी बारिश या आंधी तूफान आने से रात भर बिजली गायब रहने से परेशानी उठानी पड़ती है। व्यापारी पंकज रस्तोगी ने फलावदा रोड, र्साइं धाम के बाहर अपने फ्लैट के लिए दो किलोवाट घरेलू कनेक्शन के लिए एस्टीमेट जमा कराया था परंतु विभागीय कर्मचारी द्वारा ऐसे ही तार खींचकर कनेक्शन रिलीज कर दिया। इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, बताया कि निगम ने पहले 11 हजार की लाइन डाली थी वह इन्सुलेटेड थी। अब एक माह पहले दुबारा 11 हजार की लाइन डाली है वह तार इंसुलेटेड नहीं है। जिस कारण व्यापारी गौरव रस्तोगी पुत्र गिरीश रस्तोगी के प्रीतनगर में छज्जे से मात्र 2 फुट दूर है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने इंसुलेटेड तार डलवाए जाने की मांग की। यहां अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, कोषाध्यक्ष राजवीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, सोनू सूर्या, गौरव रस्तोगी, दीपक बजाज, गुलजार अहमद, विकास गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल व्यापारी समाधान दिवस पर अधिशासी अभियंता से मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed