{"_id":"5ba008b9867a557f54639944","slug":"15372146317-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने तहसील गेट किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने तहसील गेट किया बंद
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के छात्र बसों के संचालन के लिए सोमवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने बसें चलाने की मांग को लेकर तहसील गेट बंद कर दिया। इसके बाद छात्रों ने जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। इसकी सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी ने किसी तरह छात्रों को शांत कराकर गेट खुलवाया। एसडीएम के आश्वासन के बाद ही छात्र शांत होकर लौटे।
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के मखदूमपुर, बस्तौरा, किशोरपुर आदि गांव के दर्जनों छात्र सोमवार सुबह लगभग नौ बजे तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र जयवीर सिंह, सचिन, पप्पू, नीरज, गौरव, अनुप, विमल, धर्मेंद्र, पवन आदि छात्रों ने बताया कि पहले उनके गांव के लिए बसों का संचालन होता था। अब उसे बंद कर दिया है। जिस कारण यहां डग्गामार वाहनों ने जगह ले ली है। इनमें भूसे की तरह सवारियों को भरते हैं और मनमानी तरीके से किराया वसूलते हैं। इतना ही नहीं इनमें आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। छात्रों द्वारा तहसील गेट बंद कर देने से अधिवक्ताओं और फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 12 बजे पहुंचे थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रों ने गेट खोल दिया और धरने पर बैठ गए। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक बसों का संचालन शुरू नहीं कराया जाएगा धरना जारी रहेगा। करीब एक बजे एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव छात्रों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया। जिस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एआरएम से बात की है। छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया है। रूट की जानकारी लेने के बाद बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
मुख्य बातें
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
एसडीएम के आश्वासन के बाद शांत होकर लौटे छात्र