फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मवाना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Tue, 18 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
मवाना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मवाना। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन व विभिन्न कालेजों में सोमवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन मवाना के तत्वावधान में सोमवार को महामाई मंदिर के परिसर में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान रजोश विश्वकर्मा रहे। यज्ञ को वेदपाल शास्त्री ने संपन्न कराया। वक्ता मानवेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन के कार्यकर्ता लगभग 20 वर्षों से विश्वकर्मा पूजा तथा कई कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में लावड़, रामराज, बहसूमा, फलावदा आदि जगह से लोग पहुंचे। रजनीश विश्वकर्मा, प्रेम, सुक्रमपाल, सरदार सुखदेव सिंह, ओपी शर्मा, रामभूलनाथ, सुभाष, सत्येंद्र, राजेश, रामसिंह, बिजेंद्र, सौरभ शर्मा, देवेंद्र, पूनम, उपासना, उर्मिला, रीता, राकेश, बबीता, आरके विश्वकर्मा, दीपक, संदीप आदि का सहयोग रहा। वहीं, एएस पीजी कॉलेज मवाना में धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल एवं शिक्षकों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद डॉ. अरुण कुमार ने छात्र-छात्राओं को भगवान विश्वकर्मा एवं उनके द्वारा चारों युगों में की गई संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दुलीचंद, अमरीता, संजीव, डा. मीनू सिंह, यशिका, दीपांशु प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed