{"_id":"5b89b09a42c7924655337563","slug":"153575028514-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन बस अड्डे पर राजपाल यादव ने की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन बस अड्डे पर राजपाल यादव ने की शूटिंग
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। बारिश के कारण अभिनेता राजपाल यादव के अभिनय वाली फिल्म जाको राखे साइयां की शूटिंग बस अड्डे पर अधूरी रह गई। शुक्रवार देर रात बचे हुए सीन कैमरे में कैद किए गए।
बताते चलें कि ढिकौली गांव में अभिनेता राजपाल यादव, टीनू आनंद, जाकिर हुसैन, इरफान खान, अभिनेत्री समीक्षा भटनागर व डॉ. अनिता सहगल वाली फिल्म जाको राखे साइयां की शूटिंग की शुरूआत चार दिन पहले हुई थी। मवाना स्थित रोडवेज के सब डिपो पर बृहस्पतिवार को शूटिंग हुई थी, लेकिन बारिश ने शूटिंग में खलल डाला। जिस कारण शूटिंग देरी से शुरू हो सकी। डायरेक्टर राजीव, प्रोड्यूसर इरशाद खान, डी. कुमार ने बताया कि बारिश के कारण बस अड्डे पर होने वाले कुछ सीन रह गए थे। इस फिल्म में मवाना एवं बिजनौर का नाम लेते हुए राजपाल यादव नजर आएंगे। राजपाल यादव बिजनौर के एक गांव में जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचते हैं। उस दौरान गोरक्षक उन्हें गाय चोरी के शक में जमकर पीटते हैं। वहीं, पुलिस बदमाश समझकर उन्हें उठाने आ जाती है। शुक्रवार को डायरेक्टर ने सब डिपो पर बचे हुए सीन कैमरे में कैद किए।
काफी पसंद आया हस्तिनापुर क्षेत्र
अभिनेता राजपाल यादव ने बातचीत में बताया कि मवाना आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने फिल्म शुरू करने से पहले यहां की लोकेशन का गुपचुप तरीके से दौरा किया था। इस दौरान वह ढिकौली, मवाना, हस्तिनापुर आदि जगह पर गए थे। महाभारतकालीन हस्तिनापुर क्षेत्र में पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने मवाना एवं हस्तिनापुर के लोगों को भी अच्छा बताया और कहा कि यहां के लोग काफी सहयोगी हैं। उन्होंने दोबारा यहां आने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
मुख्य बातें
मवाना के बस स्टैंड पर जाको राखे साइयां के सीन शूट किए गए
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने स्थानीय लोगों को काफी सहयोगी बताया