{"_id":"5b89b09742c792466c101a49","slug":"15357502817-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे एसडीएम, अतिक्रमण होने पर लगाई पालिका कर्मचारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे एसडीएम, अतिक्रमण होने पर लगाई पालिका कर्मचारियों को फटकार
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। चौहान चौक के समीप शुक्रवार सुबह तहसील आने के दौरान एसडीएम जाम में फंस गए। वह करीब पंद्रह मिनट तक फंसे रहे। इसकी जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। इस दौरान सड़क किनारे लगी एक दुकान को एसडीएम ने पालिका कर्मचारियों से हटवा दिया।
मवाना में तहसील रोड पर शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी लग रही है। मेले में दूरदराज से दुकानदार आए हुए हैं। एक दुकानदार ने हलवे पराठे की दुकान मेन रोड के किनारे लगा रखी थी। जिस कारण हर वक्त जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव शुक्रवार को तहसील आ रहे थे। चौहान चौक पर पहुंचने के बाद वह जाम में फंस गए। वह करीब पंद्रह मिनट तक जाम में फंसे रहे। यहां पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। एसडीएम ने सड़क पर दुकान लगी देख पालिका कर्मचारियों को फोन कर जमकर फटकार लगाई। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने दुकान को हटवाया। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।