{"_id":"5b80726d42c7924671663f17","slug":"153514454710-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाया गांव के पास महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवाया गांव के पास महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। सिवाया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार देर रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने महिला के क्षत-विक्षत शव को देखा तो जानकारी दौराला पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सिवाया गांव के समीप रेलवे ट्रैक के सामने बीती रात एक महिला की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। इसकी जानकारी दौराला पुलिस को दी। इस पर दौराला पुलिस ने महिला की शिनाख्त ग्रामीणों से कराई मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार शव से कुछ दूर बुर्का मिला है। शव काफी खराब हालत में था। जिस कारण शिनाख्त कराने में परेशानी हो रही है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्य बातें
शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा