फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खादर में रास्तो में भरे पानी से लोग परेशान।

खादर में रास्तो में भरे पानी से लोग परेशान।

Sun, 19 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खादर में रास्तो में भरे पानी से लोग परेशान।
हस्तिनापुर। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बरसात की वजह से गंगा का पानी शनिवार को खादर क्षेत्र के कई गांवों और रास्तों में भर गया। इससे रठोड़ा कला, दबखेड़ी, सिरजेपुर, हंसापुर, परसापुर, शेरपुर, किशनपुर आदि के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। पानी का बहाव तेज होने से कई बाइक सवार पानी में गिरने से बचे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गंगा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पानी ज्यादा होने से राहगीर परेशान नजर आए। सड़कों के ऊपर पानी अधिक बह पर उक्त गांव के युवा मदद के लिए तुरंत सड़कों पर पहुंच गए हैं। राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य ग्रामीणों युवाओं ने मदद के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। क्षेत्रीय समाजसेवी रणवीर सिंह और ध्यान सिंह ने बताया कि अगर युवा मदद नहीं करते तो कई बाइक सवार अधिक पानी में बह गए होते हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से गांव दबखेड़ी में दूध डेयरी का व्यवसाय करते हैं। चार दिन पूर्व टूटे गंगा के तटबंध से अधिक बहाव के कारण उनका परिवार पहले ही गांव से पलायन कर चुका है। तारापुर में किराए के मकान में रह रहे हैं परंतु दूध डेयरी पर जाने के लिए उन्हें हर रोज गंगा के पानी से ही निकलकर जाना पड़ता है। जान जोखिम में डालकर वह मवेशियों को चारा डालने जाते हैं। हालांकि प्रशासन पशुओं के लिए चारे का प्रबंध नहीं कर रहा है। किसानों को चारे के संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छात्राओं को यूनिफार्म वितरित
हस्तिनापुर। दिल्ली की प्रमुख समाजसेवी संस्था तरुण मित्र परिषद् द्वारा कस्बा स्थित श्री आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया गया। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि श्रद्धा सदन के स्थापना दिवस के अवसर पर 211 ग्रामीण छात्राओं को यूनिफार्म का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि श्रद्धा सदन द्वारा निर्धनों के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि परिष्ज्ञद द्वारा गत तीन वर्षों से स्टेशनरी एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के आरोपी जेल भेजे
हस्तिनापुर। गांव किशोरपुर में कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति एवं परिजनों से गालीगलौज एवं मारपीट के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों सतीश पुत्र राकेश व नितिन पुत्र राकेश निवासी किशोरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। एक फरार है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमलावरों ने गांव के तेजवीर के साथ गालीगलौज की थी। इतना ही नहीं विरोध करने पर घर में घुसकर धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed