फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानी कलां के स्कूल में शुक्रवार को स्कूल खोले जाने पर हंगामा

जानी कलां के स्कूल में शुक्रवार को स्कूल खोले जाने पर हंगामा

Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जानी कलां के स्कूल में शुक्रवार को स्कूल खोले जाने पर हंगामा
जानीखुर्द। जानीकलां गांव स्थित उर्दू माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार को खोलने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने शुक्रवार की अवकाश रखने और रविवार को स्कूल खोलने की मांग के लिए ज्ञापन बीएसए के नाम प्रधानाध्यापक को दिया।
विज्ञापन

जानी कलां स्थित उर्दू माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से शुक्रवार को अवकाश रहता है। हालांकि स्कूल में रविवार को पढ़ाई होती है। गत सप्ताह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को शुक्रवार को स्कूल खोलने और रविवार को अवकाश रखने का आदेश दिया है। इसको लेकर आज शुक्रवार को स्कूल खोला गया। हालांकि स्कूल में बच्चों की संख्या नाममात्र की रही। वहीं, शुक्रवार को स्कूल खोले जाने की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे। वे शुक्रवार का अवकाश रखने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका उषा ने बताया कि स्कूल अधिकारियों के आदेश पर खोला गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने एक ज्ञापन जिला बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी के नाम प्रधानाध्यापिका को सौंपा। जिसमें स्कूल का साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को करने और रविवार को स्कूल खोले जाने की मांग की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इसरारजहां भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में उर्दू माध्यम से वर्षों से पढ़ाई होती है और शुक्रवार को सप्ताहिक अवकाश रहता है। वहीं, प्रधानाध्यापिका उषा के अनुसार अधिकारियों के आदेश पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्राम जानी कलां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अवकाश रखने की मांग की
शिक्षा विभाग के आदेश पर साप्ताहिक अवकाश रविवार को रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed