{"_id":"5b6764e44f1c1b9b3e8b5654","slug":"15335026856361-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"361 फुट लंबी तिरंगा कावड़ को देखने के लिए लगी भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
361 फुट लंबी तिरंगा कावड़ को देखने के लिए लगी भीड
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए लगी भीड
दौराला। हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियो के कारण पूरा हाईवे केसरिया रंग में रंगा हुआ नजर आने लगा है। रविवार को दौराला क्षेत्र से गुजरी 361 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा दिन भर सुंदर-सुंदर झांकियां हाईवे की शोभा को बढ़ाती रही।
कई दिनों से हाईवे पर बम-बम भोले और केसरिया रंग ही नजर आ रहा है। रात के समय बड़ी-बड़ी झांकिया रंग बिरंगी लाईटों से सजी धजी चलती है तो लोगों के मन को उत्साह से भर रही है। झाकिंयों के साथ चल रहे बड़े-बड़े डीजे लोगों को रोमांचित कर रहे है। रविवार सुबह से भी बड़ी झाकियां हाईवे से गुजरती रही। सुबह से ही हाईवे पर कावंड को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। रविवार सुबह दौराला हाईवे से गुजर रही फीट की तिरंगा कावंड़ को देखने के लिए भारी भीड़ रही। लोगो ने तिरंगा कांवड के साथ सेल्फी ली। बुलंदशहर के गांव केशोपुर सठला निवासी 35 युवकों की टीम इस कांवड़ को ले जा रही है। कांवड़ ले जा रहे युवकों ने बताया कि वे सभी लोग ये कावंड़ पहली बार लेकर आए है और अगले वर्ष भी यह कावंड़ लेकर आएंगे। इस कावंड़ को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा के लिए बहुत से सेवा शिविर भी लगे हुए है और कावंड़ियों की सेवा कर रहे है।
विज्ञापन